मगरिब की नमाज़ पढ़ने का तरीका

इस पोस्ट में हम जानेंगे की मगरिब की नमाज़ को कैसे पढ़ते हैं, नियत का तरीका और मगरिब में कितनी रकात होती है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको मगरिब की नमाज़ पढ़ने का तरीका मालूम हो जायेगा।

Magrib Ki Namaz Padhne Ka Tarika

मगरिब की नमाज़ में रकात

मगरिब की नमाज़ में 7 रकात होती है।

मगरिब की नमाज़ पढ़ने का तरीका

मगरिब की तीन रकात नमाज़ फ़र्ज़ को दो रकात नामज की ही तरह पढ़ते हैं बस नीयत का फ़र्क़ रहता है। नीचे हमने स्टेप बी स्टेप बताया है –

  1. अच्छे से वज़ू करेंगे।
  2. मगरिब की नमाज़ की नियत को करेंगे।
  3. अल्लाहु अकबर कहते हुए दोनों हाथो को कानो तक उठाकर ढोढ़ी के नीचे बांध लेंगे।
  4. सना पढ़ेंगे
  5. सना के बाद तस्मिया और ताउज को पढ़ेंगे (अउजू बिल्लाहि मिनश शैतान निर्रज़ीम 2. बिस्मिल्लाही र्रहमानिर रहीम )
  6. सूरह फातिहा पढ़ेंगे
  7. कोई सूरह को पढ़ेंगे।
  8. अल्लाहु अकबर कहकर रुकू में चले जायेंगे
  9. रुकू में तीन या पांच मर्तबा रुकू की दुआ पढ़ेंगे (सुबहान रब्बीअल अज़ीम)
  10. समीअल्लाहु लिमन हमिदा कहकर खड़े हो जायेंगे और फिर रब्बना लकल हम्द कहेंगे
  11. अल्लाहु अकबर कहते हुए सज़दे में चले जायेंगे।
  12. सज़दे की दुआ (सुबहान रब्बीअल आअला) और सज़दे के दरमियान की दुआ को पढ़ेंगे (अल्लाहुम्मग्फिरली वरहमनी वहदीनी वअ-फिनी वरज़ुक-नी वज़बुर-नी वर्फा-नी)
  13. अल्लाहु अकबर कहकर सज़दे से खड़े हो जायेंगे।
  14. इस तरह आपकी एक रकात मगरिब की नमाज़ पूरी हो गयी है इसी तरह दूसरी रकात में भी पढ़ना है लेकिन सज़दे के बाद अल्लाहु अकबर कहकर बैठ जायेंगे।
  15. अत्ताहियात दुआ को पढ़ेंगे।
  16. फिर अल्लाहु अकबर कहकर खड़े हो जायेंगे।
  17. तीसरी रकात में सिर्फ सूरह फातिहा को पढ़कर रुकू में चले जायेंगे फिर पहली रकात की तरह नमाज़ पढ़ेंगे।
  18. सज़दा करने के बाद बैठ जायेंगे।
  19. अत्तहिय्यत पढ़ेंगे।
  20. दुरूद शरीफ पढ़ेंगे।
  21. दुआ मासुरा को पढ़ेंगे।
  22. सलाम को फेरेंगे।
  23. इस तरह से आपकी 3 रकात मगरिब की नमाज़ पूरी हो जाएगी।

मगरिब की 2 रकअत नमाज़ सुन्नत पढ़ने का तरीका

मगरिब की 3 रकअत नमाज़ फ़र्ज़ को पढ़ने के बाद हम 2 रकात नमाज़ सुन्नत पढ़ते हैं।

मगरिब की 2 रकअत नमाज़ नफ़्ल पढ़ने का तरीका

नफिल की नमाज़ भी सुन्नत की ही नमाज़ की तरह पढ़ते हैं बस नीयत में हम सुन्नत की जगह नफ़्ल नमाज़ का नाम लेते हैं।

  1. फज़र की नमाज़ पढ़ने का तरीका
  2. ज़ोहर की नमाज़ पढ़ने का तरीका
  3. असर की नमाज़ पढ़ने का तरीका
  4. मग़रिब की नमाज़ पढ़ने का तरीका
  5. ईशा की नमाज़ पढ़ने का तरीका

मगरिब की नमाज़ पढ़ने का वक़्त

मगरिब की नमाज़ की टाइम रात में 6 बजे से शुरू होती है गर्मी में इसका वक़्त 7 बजे से शुरू होता है।

मगरिब की नमाज पढ़ने की नीयत

हर नमाज़ की नीयत लगभग एक ही जैसे होती हैं बस आपको कौन सी नमाज़ पढ़ रहे हैं उसी को बदलना हैं सुन्नत पढ़ रहे हैं या फ़र्ज़ ये कहना हैं
चलो हम आपको बताते हैं की मगरिब की नमाज़ में नीयत कैसे करते हैं।

सबसे पहले आप नमाज़ की नीयत करने की दुआ को पढ़ेंगे (इन्नी वाज्जःतु वजहिया लिल्लज़ी फतरसामावाती वलअर्ज़ा हनी -फ़ो -व- वमा आना मिनल मुशरिकीन) फिर कहेंगे की नीयत करता हु मैं 3 रकअत नमाज़ फ़र्ज़ वक़्त मगरिब , रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ पीछे इस इमाम के वास्ते अल्लाह ताला के अल्लाहु अकबर अब आपकी नमाज़ की नीयत हो गयी हैं।

1 thought on “मगरिब की नमाज़ पढ़ने का तरीका”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top