आज मैं आपको इस्लाम की पांच वक्त की नमाज का नाम बताऊंगा। हम सबको मालूम ही है के इस्लाम धर्म के 5 मूल सिद्धांतो में से एक सिद्धांत 5 वक़्त की नमाज़ का पढ़ना है।
इसीलिए हम सबको यह मालूम ही होना चाहिए की इस्लाम की 5 फ़र्ज़ नमाजों का नाम क्या है, इन पांच नमाज़ो में कितनी रकत होती और इन
पांच वक्त की नमाज का टाइम टेबल क्या है?
नमाज़ क्या है?
नमाज़ अल्लाह पाक की इबादत करने का तरीक़ा है, हम नमाज़ के ज़रिये ही अल्लाह पाक से अपनी गुनाहो की तोबा करते हैं और अल्लाह से मांगते भी हैं।

1. फज़र की नमाज़
फज़र की नमाज़ सुबह के सूरज निकलने से पहले पढ़ी जाती है। भारत के समय के मुताबिक इसे सुबह के 4 से 5 बजे के बीच पढ़ी जाती है। फज़र की नमाज़ में सिर्फ 4 रकत नमाज़ होती है। जिसमे दो रकअत सुन्नत नमाज़ और दो रकअत फ़र्ज़ नमाज़ होती है।
2. ज़ोहर की नमाज़
ज़ोहर की नमाज़ को हम दिन के दोपहर के हिस्से 1 बजे से लेकर 2 बजे तक में पढ़ते हैं। ज़ोहर की नमाज़ दिन की दूसरी नमाज़ होती है इसमें पूरे 12 रकअत नमाज़ होती है, जिसमे 4 सुन्नत नमाज़, 4 फ़र्ज़ नमाज़, 2 सुन्नत और 2 नफ़्ल नमाज़ होती है।
3. असर की नमाज़
इस्लाम की तीसरी नमाज़ का नाम असर की नमाज़ है, यह दिन के लगभग सूरज ढूढ़ने से पहले पढ़ी जाती है। असर की नमाज़ में 4 सुन्नत और 4 फ़र्ज़ नमाज़ होती है।
4. मग़रिब की नमाज़
इस्लाम की चौथी नमाज़ का नमाज़ है मग़रिब की नमाज़ यह दिन के आखिरी हिस्से से पहले पढ़ी जाती है। भारत के समय के मुताबिक इसे ठंड में 3 से 6 के बीच में पढ़ी जाती है और गर्मी में 7 बजे के बीच।
मग़रिब की नमाज़ में 3 फ़र्ज़ नमाज़ 2 सुन्नत और 2 नफ़्ल नमाज़ होती है।
5. ईशा की नमाज़
इस्लाम की पांचवी नमाज़ ईशा की नमाज़ है। ईशा की नमाज़ को हम दिन के आखिरी हिस्से में लगभग 7 से 8 बजे के बीच में पढ़ते है ईशा की नमाज़ में सबसे ज़्यादा 17 रकअत होती है।
पांच वक्त की नमाज का टाइम टेबल 2023

ठंडी के मौसम में नमाज़ का वक़्त कुछ इस प्रकार है, फज़र की नमाज़ सुबह 5:30 बजे, ज़ुहर की दोपहर के 1:30 पर, असर की नमाज़ शाम को 4:30 पर, मग़रिब की नमाज़ 6 बजे, और ईशा की नमाज़ रात के आखिरी हिस्से यानि 8 बजे होती है।
नमाज़ का टाइम मौसम के हिसाब से बदलता रहता है इसीलिए नमाज़ ठंडी और गर्मी के मौसम में अलग अलग वक़्त पर होती है क्यूंकि नमाज़ का वक़्त सूर्य के निकलने और डूबने के वक़्त के हिसाब से बदलता रहता है।
पांच नमाज का नाम क्या है?
5 नमाज़ का नाम फज़र की नमाज़, ज़ुहर की नमाज़, असर की नमाज़, मग़रिब की नमाज़, और ईशा की नमाज़ की नमाज़ है।
सुबह की नमाज का क्या नाम है?
सुबह की नमाज का नाम फज़र की नमाज़ है।
5 नमाज कितनी रकात होती है?
5 नमाज में 17 रकात फ़र्ज़ नामज, 6 नफ़्ल नामज, 3 वित्र नमाज़, और 20 सुन्नत नमाज़ होती है होती है। यानि की 5 वक़्त की नमाज़ में टोटल 46 रकात नमाज़ होती है।
Mere ko calender chahie