ईद की नमाज़ पढ़ने का तरीका, नीयत, रकातें और तकबीरें जानें

ईद की नमाज़, फ़र्ज़ नमाज़ से अलग होती है और इसे सही तरीके से पढ़ना बेहद ज़रूरी है। जैसे-जैसे रमज़ान का आख़िरी अशरा समाप्त होने वाला है, हमें ईद की तैयारियों के साथ-साथ ईद की नमाज़ की भी तैयारी करनी चाहिए।

इस लेख में मैं आपको ईद उल-फितर की नमाज़ पढ़ने का सही तरीका, इसकी रकातों की संख्या, नियत, तकबीरें और अन्य ज़रूरी चीज़ो के बारे में बताऊंगा, ताकि आप इसे बिना किसी गलती के पढ़ सकें।

ईद की नमाज़ को सही ढंग से पढ़ने के लिए इसकी शरई हिदायतों को समझना जरूरी है। इस लेख को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि अगर नमाज़ में कोई गलती हुई, तो आपकी ईद की नमाज़ पूरी नहीं होगी।

Eid Ki Namaz Ka Tarika
Eid Ki Namaz Ka Tarika

ईद की नमाज़ से पहले ज़रूरी काम

ईद की नमाज़ पढ़ने से पहले कुछ अहम सुन्नतें और आदाब हैं, जिनका पालन करना चाहिए:

  1. अच्छे से नहाएं (ग़ुस्ल करें)।
  2. सबसे अच्छा कपड़ा पहनें।
  3. इत्र या कोई अच्छी खुशबू लगाएं।
  4. नमाज़ से पहले खजूर या कुछ मीठा खाकर जाएं।
  5. एक रास्ते से जाएं और दूसरे रास्ते से लौटें, यह सुन्नत अमल है।
  6. तकबीर पढ़ते हुए जाएं – “अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, ला इलाहा इल्लल्लाह, वल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिल-हम्द।”

ईद की नमाज़ की नियत कैसे करें?

ईद की नमाज़ की नीयत करने का तरीका भी बाकी की नमाज़ों की तरह ही होता है। नियत दिल से की जाती है, लेकिन इसे ज़ुबान से भी पढ़ा जा सकता है।

ईद की नमाज़ की नियत करने का तरीका कुछ इस तरह है:

1. दिल से इरादा करें: आपका इरादा (मकसद) ईद की नमाज़ पढ़ने का होना चाहिए।

2. नीयत की दुआ को पढ़ें: इन्नी वाज्जःतु वजहिया लिल्लज़ी फतरसामावाती वलअर्ज़ा हनी -फ़ो -व- वमा आना मिनल मुशरिकीन

ईद की नमाज़ की नियत करने का तरीका: “नियत करता/करती हूँ मैं दो रकात नमाज़ ईद उल-फ़ित्र वाजिब, छह ज़ायद तकबीरों के साथ, वास्ते अल्लाह तआला के, मुंह मेरा काबा शरीफ़ की तरफ, पीछे इस इमाम के।

इसके बाद “अल्लाहु अकबर” कहते हुए हाथ को नाभि के नीचे बांध लें और इमाम के पीछे अपनी तरावीह की नमाज़ को पूरा करें।

ईद उल-फितर की नमाज़ पढ़ने का तरीका

ईद उल-फ़ित्र की नमाज़ दो रकातों में अदा की जाती है। यह एक खास नमाज़ है जो जमात के साथ अदा की जाती है और इसमें कुछ अतिरिक्त तक़बीरें होती हैं। अगर आप ईद की नमाज़ पढ़ने का सही तरीका जानना चाहते हैं, तो इसे ध्यान से पढ़े:

  1. ईद की नमाज़ की नीयत करें दुआ के साथ
  2. अल्लाहु अकबर कहते हुए दोनों हाथों को कानों तक उठाएं और फिर हाथों को बांध लें।
  3. दुआ ए सना (सुबहानकल्लाहुम्मा ) पढ़ें।
  4. अल्लाहु अकबर कहते हुए कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें।
  5. ऐसा तीन बार करें और चौथी बार अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथों को बांध लें।
  6. इमाम सूरह फातिहा और कोई दूसरी सूरह पढ़ेंगे, जिसे खामोशी से सुनें।
  7. रुकू में जाएं और फिर सजदा करें
  8. सजदा करने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए खड़े हो जाएं।
  9. अब आपकी पहली रकात ईद की नमाज़ पूरी हो गयी है।
  10. इमाम फिर से सूरह फातिहा और कुरआन की कोई सूरह पढ़ेंगे।
  11. सूरह को पढ़ने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथ को कानो तक उठाकर छोड़ देना है। ऐसा तीन बार करना है।
  12. इसके बाद इमाम ‘अल्लाहु अकबर’ कहेंगे, आप भी अल्लाहु अकबर कहते हुए कानों तक हाथ उठाकर छोड़ दें।
  13. ऐसा तीन बार करना है।
  14. चौथी बार अल्लाहु अकबर कहकर रुकू में चले जाना है।
  15. फिर सजदा करें और बाकी की नमाज़ इमाम पूरी करेंगे।

ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद खुत्बा सुनना वाजिब (जरूरी) है। इसलिए ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ अदा करने के बाद खुत्बा सुने बिना ईदगाह से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यह हमारे लिए इबादत का हिस्सा है, इसलिए इसे ध्यान से सुनना चाहिए।

ईद की नमाज़ की तकबीर क्या है?

اللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ، لَا إِلٰهَ إِلَّا اللَّهُ، وَاللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ، وَلِلَّهِ الْحَمْدُ

अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, ला इलाहा इल्लल्लाह, वल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिल-हम्द।

Allahu Akbar, Allahu Akbar, La ilaha illa Allah, Wallahu Akbar, Allahu Akbar, wa lillahil-hamd.

ईद उल-फितर की नमाज़ में कितनी तकबीरें होती हैं?

ईद की नमाज़ में कुल 6 अतिरिक्त तकबीरें होती हैं।

पहली रकात में: सूरह फातिहा और सूरह मिलाने से पहले 3 तकबीरें।
दूसरी रकात में: सूरह फातिहा और सूरह मिलाने के बाद 3 तकबीरें।

ईद की नमाज़ से पहले कुछ सुन्नत आदाब का पालन करना जरूरी है, जैसे ग़ुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, इत्र लगाना और खजूर खाना। ईद उल-फितर की नमाज़ दो रकातों में जमात के साथ अदा की जाती है, जिसमें कुल 6 अतिरिक्त तकबीरें होती हैं। नमाज़ के बाद खुत्बा सुनना भी अनिवार्य है।

ऊपर बताई गई जानकारी का पालन करके आप अपनी ईद की नमाज़ को सही और सुन्नत के मुताबिक अदा कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी इबादत मुकम्मल होगी बल्कि ईद की बरकतों और खुशियों में भी इज़ाफा होगा।

7 thoughts on “ईद की नमाज़ पढ़ने का तरीका, नीयत, रकातें और तकबीरें जानें”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top